
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा में मांग की कि हिमकेयर योजना की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज से करवाई जाए।जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम ऐसे बोलते है,जैसे समरहिल चौक पर संबोधित कर रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम हर बात पर झूठ बोलते है।भाजपा सरकार में हिमकेयर योजना में 411 करोड़ खर्च हुए।जब खर्च ही 411 करोड़ हुआ,तो फिर सीएम घोटाला 1100 करोड़ का कैसे बता रहे हैं।उन्होंने कहा कि सीएम झूठ बोलकर सदन के अंदर और बाहर सनसनी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। आपने तय कर लिया है कि योजना को बंद करना है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में 411 करोड़ खर्च हुआ,आपके दौरान 972 करोड़ खर्च हुआ।योजना बंद करनी थी,तो पहले क्यों नहीं की।हमारे समय में प्रति पेशेंट औसतन खर्च 11 हजार रहा है,जबकि आपके दौरान प्रति पेशेंट एवरेज 14 हजार के करीब है,हमसे ज्यादा पैसे खर्च किए।उन्होंने कहा कि क्या सीएम घोटाला अपनी सरकार का बोल रहे।जांच हुई नहीं,तो निष्कर्ष पर कैसे पहुंच गए।सीएम ने योजना को बंद करने के लिए झूठ बोला है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पीजीआई और जीएमस चंडीगढ़ में इलाज की अनुमति दी,जबकि वर्ष 2023 में आपने एम्स के तहत इलाज की अनुमति हिमकेयर की दी है।इसके अलावा दूसरे राज्यों में हिमकेयर के तहत इलाज हुआ,उसकी सच्चाई बताइए।जयराम ठाकुर ने कहा कि योजना की हाई कोर्ट के सिटिंग जज से जांच होनी चाहिए।सीएम ने जो भी कहा, मनगढ़ंत है।योजना का बंद करने के लिए आधार तैयार किया जा रहा है।आपने झूठी बातें बोली हैं,तो क्या सदन से माफी मांगेगे।
