मुख्यमंत्री सुक्खू की धर्मपत्नी और देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा के 11वें सत्र में अपनी पहली स्पीच दी।उन्होंने बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि नवरात्र चले हुए हैं,तो मैं शुभमुहूर्त में ही अपनी चर्चा शुरू करूंगी।उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए प्रदेश सरकार ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है।बजट की प्रस्तुति दर्शाती है कि सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि आरडीजी,एलपीजी बीवीजी राम जी और ये तीनों बहने आज वेंटिलेटर पर हैं।उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत के चलते इन दिनों होलीडे होम में चूल्हे या भट्ठी पर खाना बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *