भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने सदन में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि किसी से आजिविका का अधिकार नहीं छीना जा सकता।उन्होंने पूछा कि प्रदेश सरकार ने किस आधार पर वेतन में कटौती कर की है। विक्रम ठाकुर ने कहा कि इनसे ज्यादा असत्य बोलने वाले मुख्यमंत्री नहीं देखे।बिक्रम ठाकुर ने कहा कि आप अपनी तीन वर्षो की बजट बुक खोलिए।पहले मुख्यमंत्री जिन्होंने 3486 करोड़ की कटौती की है।उन्होंने कहा कि सरकार की नासमझी के कारण सैलरियां कम हो गई हैं।अगर सरकार अपने कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं दे पा रही है,यह आर्थिक अपातकाल की शुरूआत तो नहीं है।

मुख्यमंत्री बोले,कस्टमाइज पैकेज के नाम पर भाजपा ने लुटाई संपदा:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में बजट पर चर्चा के दौरान बिक्रम सिंह द्वारा उठाए गए सवाल पर कहा कि मननीय सदस्य बडे लंबे समय से सदन में रहे हैं और बड़े जोश से बोलते हैं,लेकिन जोश में होश खो बैठते हैं। उन्होंने बिक्रम सिंह से पूछा कि हमने कौन सा झूठ बोला है। हमने कहा 2032 में प्रदेश आत्मनिर्भर होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि कस्टमाइज पैकेज के नाम पर प्रदेश की संपदा को हमारी सरकार ने लुटने नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि मार्केट रेट पर हमारी सरकार उद्यमियों को प्लॉट आबंटित कर रही हैं लेकिन पूर्व भाजपा सरकार में कस्टमाइज्ड पैकेज के नाम पर प्रदेश की संपदा लुटाई गई।हमारी सरकार योजनाएं लाई है,इससे प्रदेश का विकास होगा।उन्होंने कहा कि राज्य में वर्क कल्चर बढ़ाने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि बिना सोचे दफ्तर खालने की जरूरत नहीं है हर आदमी को काम पर जुटना पड़ेगा तब जाकर हम आगे बढेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *