
हिमाचल में चल रहे विधानसभा के बजट सत्र के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को नई दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।इस मुलाकात के दौरान जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री को सरकार के प्रमुख के रूप में जनसेवा का एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक रिकॉर्ड स्थापित करने के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके सुदृढ़ नेतृत्व को राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया।इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के हितों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत और सार्थक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की हुई।प्रधानमंत्री से भेंट के बाद दिल्ली में मीडिया से मुखातिब होते हुए जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की मौजूदा सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला और राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वर्तमान में गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है और सरकार द्वारा बिना सोचे-समझे लिए जा रहे फैसले राज्य को और अधिक गहरे संकट में धकेल रहे हैं।
