विधानसभा में शुक्रवार को ड्रग्स पर मुख्यमंत्री सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बीच जोरदार बहस हो गई। एलएसडी की तस्करी में चार पुलिस जवानों की गिरफ्तारी के बाद यह मामला जयराम ठाकुर ने सदन में शून्यकाल के दौरान उठाया था।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नशे पर व्यावहारिक रूप से काम नहीं कर रही है।वॉकथॉन में स्कूल-कॉलेज के बच्चों को बुलाया जा रहा है और उसे इवेंट बना दिया है।जयराम ने पूछा कि एलएसडी तस्करी में पकड़े गए पुलिस जवानों की नियुक्ति किसने की थी?भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने भी कहा कि सीआईडी,एसआईयू और इस तरह की एसटीएफ में आमतौर पर कई गलत चरित्र के लोग भेज दिए जाते हैं।इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि नेता प्रतिपक्ष हर चीज में सनसनी फैलाने की कोशिश करते हैं।भाजपा सरकार के समय पिट एनडीपीएस एक्ट नहीं लाया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस इस बारे में बेहतर काम कर रही है और उन्होंने डीजीपी की तारीफ भी की।सीएम के इस जवाब के बीच जयराम ठाकुर के साथ उनकी बहस हुई और भाजपा विधायक कुछ देर के लिए सदन से बाहर चले गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर की कुर्सी के पीछे भाजपा के ही लोग पड़े हैं।

सरकार ने पंचायतों में की मैपिंग:सीएम ने कहा कि हमने इससे पहले 11 पुलिस जवान बर्खास्त किए।आठ स्टेट कैडर कर्मचारी नौकरी से निकाले गए।इतने बड़े लेवल पर कार्रवाई कभी नहीं हुई।हमारी सरकार ने पंचायतों की मैपिंग की है। जबकि भाजपा सरकार पांच साल सोई रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *