शिमला के सीटीओ चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री सुशील कड़शोली ने दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर तीखा हमला बोला।उन्होंने इसे भारतीय छवि को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने की एक सोची-समझी साजिश करार दिया।सुशील कड़शोली ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने की बजाय अराजकता फैलाने वाली राजनीति का प्रतीक बन चुकी है।उन्होंने कहा कि एआई समिट के दौरान किया गया विरोध किसी व्यक्ति विशेष या राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं,बल्कि भारत की वैश्विक उपलब्धियों और प्रतिष्ठा के खिलाफ था।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज नवाचार प्रौद्योगिकी और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है,वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अपनी नकारात्मक राजनीति के चलते देश की प्रगति में व्यवधान पैदा करने में जुटी है।उन्होंने कांग्रेस के इस रवैये को पार्टी के वैचारिक दिवालियापन और हताशा का प्रमाण बताया।सुशील कड़शोली ने दावा किया कि दिल्ली की घटना के संबंध में युवा कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों को हिरासत में लिया गया है,जो इस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता को दर्शाता है।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा से ही राष्ट्रीय उपलब्धियों पर सवाल उठाने का रहा है।विरोध प्रदर्शन के दौरान शिमला शहरी से भाजपा प्रत्याशी रहे संजय सूद,प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट,भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा,सह प्रभारी प्यार सिंह कंवर और सुदीप महाजन,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमित ठाकुर,मंडल अध्यक्ष राजीव पंडित,भरत भूषण,रुपा शारदा,बिट्टू पाना, संजीव ठाकुर,सुनील धर,सरोज गोयल,राज कुमार अग्रवाल,धनंजय पुरी और बलवंत वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *