केसीसी बैंक के ओटीएस प्रकरण मामले में ईडी की पूछताछ के बाद एक बैंक अधिकारी को आईजीएमसी में एडमिट किया गया है।बताया जा रहा है कि बैंक अधिकारी का ईडी की पूछताछ के बाद ब्लड प्रेशर बढ़ गया,जिसके बाद उसे उपचार के लिए आईजीएमसी पहुंचाया गया है।ईडी ने केसीसी बैंक के ओटीएस प्रकरण की जांच तेज कर दी है। शुक्रवार को ईडी ने बैंक के तीन अधिकारियों को पूछताछ के तलब किया था।शिमला में पूछताछ के लिए तलब किए गए तीनों अधिकारियों से ईडी ने करीब दस घंटे तक पूछताछ की।ईडी ने बैंक अधिकारियों को जांच पूरी न होने तक शिमला में ही रुकने को कहा है।ईडी केसीसी बैंक के ओटीएस प्रकरण मामले से जुड़े हर पेहलू की बारीकी से जांच कर रही है।ईडी ने केसीसी बैंक के एजीएम रिकवरी पालमपुर के बैंक मैनेजर और लोन डिपार्टमेंट के मैनेजर को पूछताछ के लिए तलब किया था।ईडी ने बैंक अधिकारियों से कुछ रिकॉर्ड भी लिया है।ईडी अब ओटीएस प्रकरण से जुड़े बैंक रिकॉर्ड को खंगाल रही है।ईडी की जांच में केसीसी बैंक के ओटीएस प्रकरण से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। ईडी ने बैंक प्रबंधन को नोटिस भेज कर करीब 15 प्वाइंट पर रिपोर्ट मांगी है।ईडी बैंक प्रबंधन द्वारा दी जाने वाली रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद ही अगली कार्रवाई करेगी।इसमें बैंक अधिकारियों के अलावा निदेशक मंडल के भी कई सदस्य भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।ईडी ने बैंक प्रबंधन को नोटिस जारी कर 26 सितंबर,2025 तक सभी संबंधित रिकॉर्ड प्रस्तुत करने को कहा था।जिसके बाद शुक्रवार को बैंक के तीन अधिकारी रिकॉर्ड लेकर ईडी कार्यालय पहुंचे थे।ईडी ने बैंक अधिकारियों से 45 करोड़ के लोन की ओटीएस का रिकार्ड मांगा है,लेकिन होटल से संबंधित 45 करोड़ रुपए के लोन में से करीब 24 करोड़ की माफी ने बैंक की वित्तीय स्थिति को बड़ा झटका दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *