भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि हिमाचल में बाइक पर ढोई गई टनों के हिसाब से रेत बजरी का मामला सामने लाया है।शिमला में प्रेस वार्ता में बलबीर वर्मा ने सिरमौर की रामपुर भारापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का खुलासा करते हुए कहा कि आरटीआई के माध्यम से प्राप्त सबूतों से इसका पता चला है।सिरमौर में रामपुर भारापुर पंचायत में स्कूटर और छोटी गाडिय़ों में टनों के हिसाब से रेत, रोड़ी,गटका और सीमेंट ढोया गया है।इसी के साथ-साथ फर्जी बिल बनाकर सरकारी खजाने से ठेकेदार के खाते में भुगतान भी किया गया है।वर्मा ने खुलासा करते हुए कहा कि बाइक (एचपी-71-5062) पर दो फेरों में 17.80 मीट्रिक टन और बाइक (एचपी-71-6233) पर दो चक्कर में आठ मीट्रिक टन रेत रोड़ी की ढुलाई कर दी गई।इसका प्रमाण आरटीआई के माध्यम से लिए गए कागजात जो कि संलग्न है।साथ ही एक 945 किलो कैपेसिटी वाली गाड़ी एचपी-71-4878 में 21.70 मीट्रिक टन रोड़ी की ढुलाई कर दी गई।भ्रष्टाचार केवल यही नहीं रुका,एक ही प्रकार के दो-दो बिल एक ही ठेकेदार के नाम पर क्लियर कर दिए गए। ठेकेदार की बिल संख्या 154 और 152 इसका प्रमाण है, जिसमें रेता,बजरी और गटका एक समान भेजा गया है जिसका भुगतान भी हुआ है।एक और चीज देखने योग्य है 2022 में सीमेंट की ढुलाई 2998 रुपए के हिसाब से की गई है और 2024 में इसी सीमेंट की ढुलाई 1534 रुपए के हिसाब से की गई है,जहां महंगाई बढ़ रही है तो ऐसा कैसे हो सकता है की धुलाई के दाम कम हो गए।कुल मिलाकर यह सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी का दिया गया संरक्षण के माध्यम से भ्रष्टाचार है और अगर इस कृत्य की एक हाई लेवल इन्क्वारी हो तो यह करोड़ का भ्रष्टाचार निकलकर आएगा।भाजपा नेताओं ने सरकार से मांग की है कि इस भ्रष्टाचार के मामले के लिए एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *