
संयुक्त किसान मंच,हिमाचल प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की।इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को किसानों से जुड़ी विभिन्न मांगों और समस्याओं से अवगत कराया।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार से सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का मुद्दा उठाने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वसन दिया।इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी और मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान भी उपस्थित थे।
