
बालीवुड डायरेक्टर फराह खान को हिंदुओं के प्रमुख त्योहार होली को लेकर की गई टिप्पणी पर हिमाचल से लीगल नोटिस जारी हुआ है।धर्मशाला के एडवोकेट विश्व चक्षु ने नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर माफी मांगने को कहा है,अन्यथा धर्मशाला कोर्ट में फराह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए केस दायर किया जाएगा।दरअसल फराह खान कुकिंग रियलिटी शो को जज करती नजर आ रही हैं।इसके एक एपिसोड में फराह ने होली के त्योहार को लेकर एक कॉमेंट कर दिया था।सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हुई थी।इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस भी पहुंची थीं।श्री चक्षु का कहना है कि फराह खान ने होली को छपरियों का त्योहार बताया है।विश्व चक्षु ने कहा कि होली के त्योहार पर युवाओं को छपरी कहकर उन्होंने सही नहीं किया है।
