
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आईआईटी मंडी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,रोबोटिक्स,ड्रोन टेक्नोलॉजी,एआर-वीआर तकनीक,क्वांटम साइंस और सेमीकंडक्टर्स/चिपसेट्स के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई है।राष्ट्रीय महत्त्व के इस संस्थान ने अत्याधुनिक शोध और विश्वस्तरीय प्रौद्योगिकी शिक्षा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।आईआईटी मंडी ने भारत की रक्षा और साइबर सुरक्षा क्षमता को बढ़ाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।उन्होंने कहा कि हमें रक्षा क्षेत्र के लिए भारतीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिप्स विकसित करने होंगे।साइबर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमें अपने स्वयं के फायरवॉल और सुरक्षा अवसंरचना विकसित करनी होगी।

रक्षा मंत्री ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आईआईटी मंडी के शोधकर्ता रोबोटिक्स,ड्रोन टेक्नोलॉजी और वर्चुअल रियलिटी जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन काम कर रहे हैं।रक्षा मंत्री ने कहा कि आईआईटी मंडी एआई तकनीक का उपयोग करके हमारी रक्षा प्रणाली को और मजबूत करने में सहायता प्रदान करें।बता दें कि कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(आईआईटी)मंडी ने अपना 16वां स्थापना दिवस मनाया।स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।फाउंडेशन डे अवाड्र्स के तहत छात्रों,शिक्षकों,पूर्व छात्रों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कारों में यंग फैकल्टी फेलो अवार्ड,यंग अचीवर अवार्ड (फैकल्टी /एलुमनाई)स्टूडेंट्स एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड,और स्टूडेंट्स टेक अवार्ड शामिल रहे।इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,प्रो.विनय कुमार पाठक,गोकुल बुटेल,डा.अमित कुमार पांडेय सहित विधायक पूर्ण चंद ठाकुर भी मौजूद रहे।

गाइडेंस एंड काउंसलिंग सर्विसेज का उद्घाटन।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने आईआईटी मंडी के गाइडेंस एंड काउंसलिंग सर्विसेज का उद्घाटन किया,इस दौरान बताया गया कि संस्थान के सेंटर फॉर कंटिन्यंूइंग एजुकेशन ने अब तक 7,000 से अधिक प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया है और 1,000 से अधिक स्कूली छात्रों को आईआईटी मंडी के अनुसंधान प्रयोगशालाओं से परिचित करवाया है।आईआईटी मंडी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त)कंवलजीत सिंह ढिल्लों ने हिमाचल प्रदेश की वीरता की परंपरा को याद करते हुए छात्रों से राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।उन्होंने निष्ठा, ईमानदारी,और जिम्मेदारी को जीवन के प्रमुख सिद्धांत बताते हुए हमेशा देश की शान को बनाए रखने की प्रेरणा दी।
