राज्यपाल ने कैडेट्स से नशा मुक्त हिमाचल का किया आह्वान।

गणतंत्र दिवस शिविर 2025 में भाग लेने वाले हिमाचल प्रदेश के एन.सी.सी कैडेट्स ने राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की और उनके साथ अपने अनुभव सांझा किए।पंजाब,हरियाणा,हिमाचल प्रदेश तथा चंडीगढ़ एन.सी.सी.निदेशालय 93 कैडट्स ने गणतंत्र दिवस शिविर में भाग लिया,जिनमें से हिमाचल के 23 कैडट्स शामिल थे।राज्यपाल ने उनसे भेंटकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य का प्रतिनिधित्व किया है,जो प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।उन्होंने कहा कि एन.सी.सी न केवल एक संस्था है,बल्कि यह अनुशासन,नेतृत्व,राष्ट्रभक्ति और सेवाभाव का एक सशक्त मंच है।उन्होंने कहा कि उन्होंने इस शिविर में भाग लेकर अपने भीतर इन गुणों को और सुदृढ़ किया है।यह प्रशिक्षण न केवल आपको एक बेहतर नागरिक बनाएगा,बल्कि आपके व्यक्तित्व को निखारकर आपको देश सेवा के लिए प्रेरित करेगा।

राज्यपाल ने कहा,हिमाचल वीरभूमि के रूप में जाना जाता है।यहां के युवाओं ने हमेशा राष्ट्र की रक्षा और सेवा में अपना योगदान दिया है।आप सभी हमारे प्रदेश की इसी गौरवशाली परंपरा के ध्वजवाहक हैं।उन्होंने कहा कि एन.सी.सी.का मूल मंत्र‘‘एकता और अनुशासन’’सिर्फ एक नारा नहीं,बल्कि जीवन का मार्गदर्शक सिद्धांत है।उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे इसे अपने जीवन में आत्मसात करेंगे और आने वाले समय में समाज तथा देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।श्री शुक्ल ने कैडेट्स से बढ़ते नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में योगदान देने की अपील की।उन्होंने कहा कि वे अपने स्कूल,कॉलेज,और स्थानीय समुदाय में नशामुक्ति अभियान चलाकर युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराएं।उन्होंने कहा कि एक जागरूक युवा होने के नाते,वे न केवल स्वयं को नशे से बचाएं,बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी इस बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

एन.सी.सी. ग्रुप हेडक्वाटर शिमला के ब्रिगेडियर रोवेन ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

राज्यपाल के सचिव चन्द्र प्रकाश वर्मा,एन.सी.सी गु्रप शिमला के डिप्युटी कमांडर कर्नल ए.एस.बैंस,ट्रेनिंग ऑफिसर कर्नल रवि कुमार सैनी,कमांडिंग आफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रवीण ठाकुर,एन.सी.सी.के अन्य अधिकारी तथा प्रशिक्षण स्टॉफ इस अवसर पर उपस्थित थे।
