नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गुरुवार को दिल्ली में संसद भवन स्थित कार्यालय में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की।यह एक शिष्टाचार भेंट थी,जिसमें उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की बधाई दी।हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा ने 48 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर किया है।जयराम ठाकुर की इस मुलाकात से पहले हिमाचल भाजपा के दो विधायकों सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा ने भी केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *