उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के थानाक्षेत्र गोसाईगंज में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के शिमला से आए श्रद्धालुओं की टूरिस्ट बस बरौंसा बेलहरी रोड पर बासूपुर के पास पुलिया से टकराकर गड्ढे में पलट गई।हादसे में बस में सवार 22 यात्रियों में से 15 लोग घायल हो गए।सूत्रों के अनुसार इस सड़क हादसे में स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सभी घायलों को बचा लिया गया।घायलों को 102 और 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों की निगरानी में सभी घायलों का इलाज किया गया।घायलों में अंजना शर्मा,चंद्रकांता,लक्ष्मी,गीता देवी समेत अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।एक गंभीर घायल महिला श्रद्धालु सुषमा भारद्वाज को आंतरिक चोटों की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर किया गया है।श्रद्धालुओं ने बताया कि वे सभी अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन करने के बाद काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे।इसी बीच यह दुर्घटना हो गई।प्रशासन की ओर से एसडीएम जयसिंहपुर शिवप्रसाद और तहसीलदार मयंक मिश्रा ने घटनास्थल निरीक्षण किया और घायलों का हाल जाना।प्रशासन श्रद्धालुओं की हर संभव मदद कर रहा है।जानकारी के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *