हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण फिन्ना सिंह परियोजना रफ्तार पकड़ेगी।केंद्र सरकार ने एआईबीपी (त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम)के तहत प्रदेश की दो सिंचाई परियोजनाओं के लिए 72.08 करोड़ रुपए जारी किए हैं।इसमें फिन्ना सिंह परियोजना के लिए 67.5 करोड़ तथा नादौन परियोजना के लिए 4.58 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया पेज पर दी है।यह राशि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत राज्य को राज्य वार्षिक प्लान 2024-25 के तहत जारी की गई है।इस राशि के जारी होने से इनके कार्य में तेजी आएगी। इसके अलावा केंद्र ने पहले ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण के लिए राज्य को 159 करोड़ रुपए जारी किए हैं।इसकी एवज में राज्य ने अपने हिस्से के रूप में 18.12 करोड़ रुपए दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *