हमीरपुर सांसद व दिल्ली विधानसभा चुनावों के स्टार प्रचारक अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर दिल्ली की जनता का आभार जताते हुए कहा कि राजधानी को ‘आप-दा’ से मुक्ति मिल चुकी है। अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की भव्य जीत के लिए दिल्ली की जनता का हार्दिक आभार जताया है।दिल्ली ने भ्रष्टाचार मुक्त,विकसित व स्वच्छ दिल्ली बनाने के संकल्प के लिए भाजपा को प्रचंड जनादेश दिया है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पाप का घड़ा भर चुका था।दिल्ली में यह यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व,गृहमंत्री अमित शाह के प्रबंधन कौशल,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संगठन कौशल,भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व भाजपा के समर्पित कार्यकर्त्ताओं के अनवरत परिश्रम का प्रमाण है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि दिल्ली विकास के लिए तरस और तड़प रही थी।केजरीवाल और उनकी टीम ने जो वायदाखिलाफी की थी,वह एक तरह से लगता था कि अली बाबा और चालीस चोर दिल्ली को लूटने के लिए कूद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि 11 सालों तक लगातार दिल्ली में केवल लूट और भ्रष्टाचार की खुली छूट थी।दिल्ली में लोग तंग आ चुके थे और हर जगह त्राहि-त्राहि थी।अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यह ‘आप-दा’ नाम बिल्कुल सही था।जैसे दुनिया के सामने कोविड-19 एक आपदा थी,ऐसे ही दिल्ली के लिए केजरीवाल आपदा थे।कांग्रेस ने इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की मदद की थी।इस सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये दोनों मिलकर ही चुनाव लड़ रहे थे।चाहे लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा का चुनाव,आप और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं व दोनों भ्रष्टाचारी हैं।राहुल गांधी और केजरीवाल में सांठगांठ थी और यह कोशिश कर रहे थे कि सत्ता विरोधी वोट कांग्रेस के पाले में चला जाए,लेकिन जनता समझदार थी और उसने सही निर्णय लेते हुए स्पष्ट बहुमत देते हुए भाजपा को आगे बढ़ाया है।प्रधानमंत्री मोदी का हमें जो नेतृत्व मिला है,उसको देखते हुए दिल्ली की जनता ने माना है कि अब बहाने बनाने वाले नहीं चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *