दिल्ली में भाजपा की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिमला में जश्न मनाया।इसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मौजूद रहे।उनके साथ पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज,सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे,जश्न के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी और पूरे बाजार के लोगों को मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।जश्न के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आप-दा यानी आम आदमी पार्टी के बहुत सारे नेता जेल की सलाखों के पीछे हो गए,चलो एक दौर मुझे लगता है कि अब समाप्त हो गया,उस पर ज्यादा कहने की आवश्यकता नहीं है,लेकिन सही मायने में सबके दिल को एक संतोष है।केजरीवाल थोड़े नहीं काफी वोट से यानी 3000 से भी ज्यादा वोट से हारे हैं।उनके बड़े-बड़े नेता हारे हैं,मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए,जो हिमाचल के प्रभारी बनाए थे सतेंद्र जैन वो तो बड़े अंतर से हार गए।

इस मौके पर जयराम ने अलका लांबा पर भी निशाना साधा।कार्यक्रम में संजय सूद,सुरेश भारद्वाज, संजीव कटवाल,गणेश दत्त,कमलजीत सूद,शशि बाला,कर्ण नंदा,मोहिंदर धर्माणी,केशव चौहान,प्यार सिंह,संजीव चौहान पिंकू,राजीव पंडित,बिलाल अहमद,हनीश चोपड़ा उपस्थित रहे।

सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि दिल्ली में भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने बसों में पैनिक बटन लगाने का दावा किया और 500 करोड़ रुपए का घोटाला किया था।जबकि किसी बस में पैनिक बटन नहीं दिखती है।अरविंद केजरीवाल कहते थे कि हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे लेकिन सीसीटीवी कैमरे में 571 करोड़ रुपये का घोटाला किया है।आम आदमी पार्टी जो खुद को कट्टर ईमानदार कहती थी,लेकिन कट्टर बेईमान निकली,क्योंकि इनके मुख्यमंत्री,मंत्री और विधायक मिलकर पार्टी के 12 प्रतिशत लोग जेल में रहकर आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *