दुबई में अनुराग ठाकुर ने प्रसिद्ध प्रवासी भारतीयों को सम्मानित किया

हिमाचल प्रदेश:पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने दुबई में एशिया वन मैगज़ीन कार्यक्रम के अन्तर्गत समाज के विभिन्न क्षेत्रों जैसे महिला सशक्तिकरण,तकनीकी शिक्षा,स्वास्थ्य,पर्यावरण संरक्षण आदि में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रवासी भारतीयों को सम्मानित कर उन्हें अपनी शुभकामनाएँ दीं।अनुराग ठाकुर दुबई में आयोजित इस सम्मान समारोह में दुनिया भर की प्रमुख हस्तियों,उद्यमी,राजनयिकों के बीच कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गणमान्यों को संबोधित किया।अनुराग ठाकुर ने कहा “हमारी समृद्ध विरासत को संरक्षित करने तथा वैश्विक संबंधों को सशक्त बनाने के प्रति प्रवासी भारतीयों का समर्पण सराहनीय रहा है।आज दुनिया के कोने-कोने में प्रवासी भारतीय अपने अथक परिश्रम व विद्वता से भारत का डंका बजा रहे हैं।वे सभी दुनिया भर में भारत की भावना का प्रतीक हैं और प्रवासी भारतीय एकता एवं विविधता की भावना को बढ़ावा देते हैं।मुझे देश की सीमा के बाहर भारत और भारतीयता का मान-सम्मान बढ़ाने वाले प्रवासी भारतीयों से मिलना,उनके विचारों को जानना व उन्हें प्रोत्साहित करना सदैव सुखद अनुभूति देता है,अनुराग ठाकुर ने कहा “भारत वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से ओत प्रोत देश है और विदेशी सरज़मीं पर जब इतना बड़ा मंच हो जहां दुनिया भर की प्रमुख हस्तियाँ व विभिन्न देशों के प्रतिनिधि उपस्थित हों ऐसे में भारत की माटी से निकल कर तिरंगे का मान बढ़ाने वाले अपने परिवार जनों को सम्मानित करना मेरे लिये गर्व का विषय है।आज भारत का नमस्ते भी ग्लोबल हो चुका है।हमारे यहाँ भाषा अनेक हैं,लेकिन भाव एक है और वो भाव है-भारत माता की जय।वो भाव है भारतीयता की।यही मूल्य हमें सही मायनों में विश्व बंधु बनाती है और दुनिया से जुड़ने के लिए ये हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *