
राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के बाद पार्टी की वरिष्ठ नेता व पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी हिमाचल पहुंच गई हैं।सोनिया गांधी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के आसपास सड़क मार्ग से होते हुए प्रियंका वाड्रा के शिमला में छराबड़ा स्थित भवन में पहुंचीं।हालांकि उनका यह दौरा निजी बताया जा रहा है,लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृतव के हिमाचल दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है।
