
हिमाचल प्रदेश पंचवर्षीय विधिक अध्ययन संस्थान के 100 से अधिक छात्रों ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदन की कार्यवाही देखी।इस दौरान छात्रों ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से भेंट की।मुख्यमंत्री ने छात्रों से लैंगिक समानता,महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसर एवं कानून से जुड़े अन्य विषयों पर संवाद किया और छात्रों के विचार जाने।

विधानसभा अध्यक्ष ने छात्रों को विधानसभा की कार्यवाही एवं विधेयक को पारित करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।इस दौरे में संस्थान के निदेशक प्रो.शिव कुमार डोगरा और डॉ.संयोगिता ठाकुर भी छोत्रों के साथ रहे।संस्थान के निदेशक प्रो.शिव कुमार डोगरा ने विधानसभा के अध्यक्ष एवं उनके स्टाफ का धन्यवाद किया और कहा कि यह दौरा कानून के छोत्रों के लिए विशेष महत्व रखता है।उन्हें कानून बनने की प्रक्रिया के बारे में प्रत्यक्ष ज्ञान होता है।साथ ही इस दौरे की संयोजिका डॉ.संयोगिता ठाकुर ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान होता है जो की उन्हें भविष्य में सहायक होता है।
