
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू को कर्मचारियों के मुद्दे पर अपना रवैया स्पष्ट करना चाहिए।हिमाचल में कर्मचारियों,मंत्रियों,मुख्यमंत्री के बीच में जो वातावरण चल रहा है,वह दुर्भाग्यपूर्ण है।आज कर्मचारी सडक़ों पर क्यों हैं,कर्मचारी परेशान क्यों हैं।पूरे प्रदेश में प्रोमोशन,डीए,एरियर सब लंबित क्यों है।उन्होंने कहा कि सीएम साहब भाषण बहुत हुए,अब समाधान का समय है।प्रदेश में कर्मचारियों को विरोध नहीं समाधान चाहिए। भाजपा जब सत्ता में थी,तो कभी वेतन नहीं रुका,डीए समय पर दिया गया और सभी मामलों को गंभीरता से सुना गया। उन्होंने कहा की भाजपा विधायक दल की बैठक आज होगी और हम आगमी विधानसभा सत्र में कांग्रेस को महंगाई, कुप्रबंधन,भ्रष्टाचार,कानून व्यवस्था के विषयों पर घेरेंगे। जयराम ठाकुर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।जयराम ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत हिमाचल में प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने के लक्ष्य से आगे बढ़ रही है।इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज,राजीव सैजल,संजीव कटवाल,कमल सूद,अक्षय भरमौरी,कर्ण नंदा,प्यार सिंह,रमा ठाकुर,सुदीप महाजन, संजय सूद,रवि मेहता,गणेश दत्त,रूपा शर्मा,विजय परमार, राकेश शर्मा,अंजना शर्म,विनती,प्रेम चौहान उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ सुनी।
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एवं जिला शिमला सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर द्वारा की गई।जयराम ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा मन के बात कार्यक्रम पीएम मोदी का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम है।मन की बात में आईआईटी मद्रास के बच्चों से जिस प्रकार से बात कर उनका हौसला बढ़ाया,वह स्टार्टअप योजना के लिया बड़ा प्रोत्साहन है।
