
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन परिसर में बने शिव मंदिर में ‘‘रुद्राभिषेक’’ का आयोजन किया।उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।राज्यपाल की धर्मपत्नी जानकी शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।राज्यपाल के सचिव सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए।
