
प्रदेश सरकार ने 27 तहसीलदारों के तबादले किए हैं।इसके तहत नीलम कुमार को चंबा से कांगड़ा,निलक्ष शर्मा को ननखड़ी से नाहन,अपूर्व शर्मा को शिमला शहरी से कांगड़ा, बालकृष्ण को भोरंज से बिलासपुर,डा.आशीष शर्मा को बिलासपुर से भोरंज,रजत सेठी को मंडी से थुनाग,संजीव गुप्ता को पांवटा साहिब से शिमला ग्रामीण,रिशभ शर्मा को शिमला ग्रामीण से पांवटा साहिब,सुनील चौहान को थुरल से हिमुडा शिमला,पी.कुमार को टिक्कर से रामपुर,हीरा लाल गेज्टा को शिमला से शिमला शहरी ट्रांसफर किया गया है।वहीं विक्रम जीत सिंह को मुरंग से थुरल,सुमेध शर्मा को ददाहु से शिमला,जय सिंह को कुपवी से ददाहु,कुलताज को घनेरी से नगरोटा सूरियां,शिखा राणा को नगरोटा सूरियां से घनेरी,अजय कुमार को होली से जवाली,विनोद कुमार को ज्वाली से होली,नितेश ठाकुर को बाली चौकी से भुंतर, प्रवीण कुमार को सुजानपुर से धर्मशाला,गिरी राज को धर्मशाला से शिमला,अभिषेक चौहान को शिमला से कुपवी, राजीव रांटा को सलूणी से सोलन,मनोहर लाल को ज्वालामुुखी से मंदिर अधिकारी ज्वालामुखी,राहुल कुमार को खुंडियां से ज्वालामुखी,कैलाश कौंडल को करसोग से अर्की तथा वरूण गुल्हाटी को मुल्थान से करसोग लगाया गया है। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।
