
Shimla:मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।इस दौरान कांगड़ा,मंडी,कुल्लू,शिमला,चंबा और सिरमौर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने और नदी-नालों के समीप न जाने की सलाह दी है।बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मंडी,कुल्लू,शिमला समेत अन्य जिलों में भारी बारिश हुई है।
