
स्पीति की पिन घाटी में बादल फटने से एक महिला पानी में बह गई है।लगभग पांच बजे पिन वैली के सगनम गांव में बस स्टैंड के ऊपर बादल फटने से बाढ़ आ गई।अचानक आई बाढ़ से सगनम गांव में एक महिला व एक गाड़ी बाढ़ की चपेट में आ गई।महिला की पहचान हिसे जंगमो पत्नी पदमा दोरजे गांव सगनम के रूप में हुई है।अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन की अगुवाई में एसडीएम,नायब तहसीलदार और भातिसीपु बल 17वीं वाहिनी की एक टुकड़ी,पुलिस की एक टुकड़ी और एक एम्बुलैंस बचाव रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं।
