उपचुनावों में कांग्रेस ने महिलाओं को टिकट देकर भाजपा को चारों खाने चित्त किया है।साथ ही उनसे महिला सशक्तिकरण का मुद्दा भी छीन लिया है।पहले छः और फिर तीन विधानसभा के लिए हुए उपचुनावों में कांग्रेस ने दो महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारी थीं और दोनों ने ही चुनाव में अपनी जीत दर्ज की।

पहले छः विधानसभा के लिए हुए उपचुनावों में लाहौल-स्पीति से अनुराधा राणा ने जीत दर्ज की और अब तीन विधानसभा के लिए हुए उपचुनावों में देहरा से सी.एम. की पत्नी कमलेश ठाकुर ने जीत दर्ज की।ऐसे में अब प्रदेश विधानसभा में तीन महिला विधायक हो गई हैं।इसमें भाजपा की एक और कांग्रेस की दो महिला विधायक हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *