उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के सत्ता में आते ही नशे के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू की गई है,जिसकी बदौलत नशा तस्करी से जुड़े अनेक अपराधी आज जेल में बंद है।उन्होंने कहा कि नशा तस्करी से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा,चाहे वह कितना भी बड़ा या किसी भी विचारधारा से संबंधित क्यों न हो।उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों के समीप खुले शराब के ठेके को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाएगा ताकि युवा पीढ़ी को नशे के संभावित दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुलैहड़ में शताब्दी वर्षगांठ व वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *