नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल के लोगों से जो वायदे किए,जो भी चुनावी गारंटिया दीं उनमें से एक भी पूरी नहीं की।अब कांग्रेस देश के अलग-अलग राज्यों में हो रहे चुनाव में इसी तरह गारंटी देकर देश भर में लोगों को ठगना चाह रही है।उन्होंने कहा कि अब लोग समझ गए हैं कि उन्हें बार-बार धोखा नहीं दिया जा सकता है।अब कोई भी कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वाला है।आज के सूचना प्रौद्योगिकी के युग में कांग्रेस का सफेद झूठ ज्यादा टिक नहीं सकता है।पूरा देश जानता है कि कांग्रेस के नेताओं ने हिमाचल की मातृशक्ति को प्रतिमाह 1500 रुपये देने की गारंटी दी।चुनाव के पहले ही माताओं-बहनों से इसके लिए फर्जी फार्म भी भरवा लिए थे।अब चुनाव जीत गए तो कांग्रेस के नेता कहते हैं कि यह कैसी गारंटी है।जयराम ने कहा कि कांग्रेस राजस्थान,मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़,मिजोरम और तेलंगाना में हो रहे विधानसभा के चुनाव में भी,हिमाचल प्रदेश की तरह चुनावी गारंटियां दे रही है,लेकिन पूरे देश ने हिमाचल से सबक़ ले लिया है।उन्होंने आरोप लगाया कि आज कांग्रेस के नेताओं को मंचों पर ही जनता द्वारा तिरस्कृत किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *