केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि एशियाई खेलों के लिए चीन को भारत के हर खिलाड़ी को वीजा देना चाहिए था।चीन का यह व्यवहार अच्छा नहीं है।अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा।अनुराग ठाकुर यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कहा कि जी-20 बैठक के दौरान भी भारत को आंखें दिखाने का प्रयास किया गया,लेकिन उसके बावजूद अरुणाचल प्रदेश,लेह,लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में बैठकों का सफल आयोजन हुआ। दिल्ली डिक्लेयरेशन अपने आप में बहुत कुछ कहता है। आज अफ्रीकन यूनियन जी-20 का हिस्सा है।इकोनॉमिक कॉरिडोर बहुत बड़ा संदेश है,जिसमें भारत यूएई और यूरोप आपस में जुड़े हैं।यह रोड मैप हजारों वर्षों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तैयार किया है,जिससे पर्यावरण संरक्षण के अलावा व्यापार में 35 से 40 फीसदी वृद्धि होगी।महिला आरक्षण विधेयक को पारित करने को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में अनुराग ठाकुर ने कहा कि गांधी परिवार की पर्ची से देश नहीं चलता,वह बाबा साहिब भीमराम अम्बेदकर की तरफ से तैयार किए गए संविधान से चलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा साहिब भीमराव अम्बेदकर को तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने अपमान किया था।उन्होंने कहा कि महिलाओं को संसद एवं विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही साकार कर सकते थे। कांग्रेस केंद्र में सत्ता में रहते हुए इसको पास नहीं करवा पाई। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक वर्ष 2024 में इसलिए लागू नहीं हो सकता क्योंकि इसके लिए पुनर्सीमांकन आयोग की सिफारिशें आना बाकी हैं।इसके लिए नए जनगणना आंकड़े भी चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के समय सपा और आरजेडी जैसे दलों ने महिला आरक्षण विधेयक का विरोध किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *