BJP प्रदेश अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल ने शिमला स्थित ग्रैंड होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया।उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल,महामंत्री त्रिलोक कपूर,मीडिया प्रभारी करण नंदा, सुदीप महाजन,रमा ठाकुर,राज पाल,मंडल अध्यक्ष सुनील धर विशेष रूप में उपस्थित रहे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल ने भाजपा के संस्थापक दिन दयाल उपाध्याय के एकात्मक मानववाद को याद करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक के बाद एक ऐतिहासिक निर्णय ले रही है।जब इच्छाशक्ति दृढ़ हो,इरादा नेक हो,नीयत साफ हो और भाव सेवा का हो,तो हर काम मुमकिन होता है।

ऐसा व्यक्ति ही इतिहास रचता है और लोगों के दिलों में बसता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा ही इतिहास इस सितंबर में रचा है।एक तो देश को नई संसद की सौगात आजादी के अमृतकाल में उनके नेतृत्व में देश को मिली और इस नई संसद में जो ऐतिहासिक कार्य हुआ है, उसके लिए देश को 27 वर्षों से इंतजार था। लोकसभा ने 20 सितंबर को जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया है, वह भारत के लिए ऐतिहासिक छलांग है और देश की नारी शक्ति के लिए एक वरदान है। नई संसद में आयोजित पहले और संसद के विशेष सत्र के दूसरे ही दिन लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया। इस विधेयक के मुताबिक लोकसभा और सभी राज्यों के विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *