The news click

टैनिस कोर्ट निर्माण में गड़बड़ी को लेकर शिकायत के बाद सीबीआई की टीम ने शिमला में दबिश दी और यहां पर दो कार्यालयों से रिकाॅर्ड जब्त किया है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीआई इस मामले में दस्तावेजों की पड़ताल के बाद मामला भी दर्ज कर सकती है।सूत्रों का कहना है कि सीबीआई का यह सरप्राइज विजिट था और जब भी ऐसा कोई विजिट या जांच होती है तो सीबीआई मौके पर ही गिरफ्तारियां करती है या फिर दस्तावेजों को जब्त करके उनका अध्ययन करके उसके बाद कार्रवाई करती है।जानकारी के अनुसार शिमला में बुधवार को सीबीआई ने दबिश दी।यह दबिश एडवांस स्टडी और सीपीडब्ल्यूडी के कार्यालय में दी गई है,जहां से रिकाॅर्ड भी जब्त किया गया है।बताया जा रहा है कि एडवांस स्टडी में टैनिस कोर्ट निर्माण में गड़बड़ी को लेकर यह कार्रवाई हुई है।इस कार्य के लिए 50 से 52 लाख का बजट जारी हुआ था लेकिन धरातल पर जो काम हुआ है वह 10 से 12 लाख के बीच हुआ है और इसकी शिकायत सीबीआई तक पहुंची थी और सीबीआई की टीम ने शिमला में यह कार्रवाई अमल में लाई है।इस दौरान जब्त रिकाॅर्ड को अब बारीकी से खंगाला जाएगा और इस प्रकरण को लेकर सीबीआई मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार भी कर सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *