The news click

स्क्रब टायफस से मौत के मामले थम नहीं रहे हैं। शुक्रवार को आईजीएमसी शिमला में इस बीमारी ने फिर एक व्यक्ति को काल का ग्रास बनाया है। इस बीमारी से ठियोग निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। स्क्रब टायफस से मरने वालों का आंकड़ा अब 10 हो गया है।शुक्रवार को 30 सैंपलों की जांच की गई थी, जिनमें से 15 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं और एक की मौत हुई है। अब तक इस बीमारी को लेकर 1087 टैस्ट किए जा चुके हैं और 337 लोग पॉजिटिव आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *