
CM ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस नेता पवन ठाकुर की माता कौशल्या के निधन पर शोक व्यक्त किया है।वह 82 वर्ष की थीं।मुख्यमंत्री सरकाघाट के बाग गांव स्थित उनके घर पहुंचे और पवन ठाकुर सहित शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
