भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द वीरवार सायं हरियाणा के गुरुकुल कुरुक्षेत्र पहुंचे,जहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उनका स्वागत किया।लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उनके साथ थीं।इस अवसर पर,गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत,हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय,पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और हरियाणा के कृषि मंत्री जे.पी.दलाल भी उपस्थित थे।पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के साथ उनकी धर्मपत्नी सविता कोविन्द और बेटी सुश्री स्वाति भी उनके साथ थीं।

इससे पूर्व,राज्यपाल आचार्य देवव्रत और गुरुकुल प्रबंधक समिति ने गुरुकुल पहुंचने पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का भव्य स्वागत किया।

आचार्य देवव्रत ने श्री कोविन्द सहित सभी अतिथियों को गुरुकुल का भ्रमण करवाया और गुरुकुल की गोशाला और एन.डी.ए. विंग का दौरा भी किया।बाद में,वे गुरुकुल के फार्म भी गए।फार्म भ्रमण के बाद सभी अतिथि गुरुकुल में आयोजित प्राकृतिक कृषि-संवाद-सत्र में सम्मिलित हुए जहां उनके समक्ष प्राकृतिक खेती के वैज्ञानिक पक्ष को पिछले कई वर्षों के आंकडों और तथ्यों के साथ प्रस्तुत किया गया।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *