अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खण्ड ननखड़ी के चुनाव लो०नि०वि० विश्राम गृह ननखड़ी में चुनाव प्रभारी कुशाल शर्मा की देखरेख में संपन्न हुए,प्रभारी कुशाल शर्मा ने कहा कि ननखड़ी के चुनाव के साथ ही जिला शिमला के सभी खंडों के चुनाव संपन्न हो गए।चुनाव में विभिन्न विभागों से कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया,खण्ड ननखड़ी के चुनाव में कमल शर्मा को राजपत्रित कर्मचारी संघ खंड ननखड़ी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया जबकि राजीव शर्मा वन विभाग को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,गोपाल छोलटा जल शक्ति विभाग को महासचिव,सुभाष मैहता शिक्षा विभाग को कोषाध्यक्ष कपिल जल शक्ति विभाग को प्रैस सचिव,ज्ञानचंद शिक्षा विभाग को संगठन मंत्री,शिव देवेंद्र लोक निर्माण विभाग को को उपाध्यक्ष,कार्यकारिणी के विस्तार के लिए अध्यक्ष व निर्वाचित कार्यकारिणी को अधिकृत किया गया।

कमल शर्मा अध्यक्ष ने कहा कि आगामी बैठक में शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा जिसमें सभी विभागों के कर्मचारियों को विश्वास में लेकर हर विभाग से पदाधिकारियों को लिया जाएगा।चुनाव में विभिन्न विभागों से कर्मचारियों ने हिस्सा लिया,चुनाव प्रभारी कुशाल शर्मा ने कहा कि सभी विभागों के कर्मचारियों को विश्वास में लेकर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और उचित प्लेटफार्म पर समाधान हेतु उठाया जाएगा।चुनाव प्रभारी कुशाल शर्मा ने सभी को बधाई देते हुए कर्मचारियों के हितों के लिए सकारात्मक पहल करने का विश्वास दिलाया और कहा कि बतौर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कर्मचारियों की समस्याओं को यथावत शीघ्र ही चुनाव संपन्न होने के बाद सरकार के समक्ष उठाया जाएगा और महासंघ उनके समाधान हेतु कृत संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *