Shimla:अकादमिक गतिविधियों और शोध को बढ़ावा देने के लिए राजीव गाँधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान,शिमला और जे पी यूनिवर्सिटी,वाकनाघाट के मध्य एम ओ यू हस्ताक्षरित किया गया।

इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.अनुपमा गर्ग ने बताया कि

जे पी यूनिवर्सिटी के वाईस चान्सलर डॉ.राजेन्द्र कुमार के सहयोग और सकारात्मक पहल से यह समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ है।

इसमें अकादमिक कार्यक्रमों के लिए शोध प्रोजेक्ट्स की फंडिंग के लिए मिलकर कार्य करने,दोनों संस्थानों के परिसर,प्रयोगशालाओं का शोध के लिए साझा इस्तेमाल,शिक्षकों और विद्यार्थियों के एक्सचेंज और सेमिनार,कार्यशालाओं और कॉन्फ्रेंस के संयुक्त आयोजन की सहमति हस्ताक्षरित की गयी है।

उन्होंने बताया कि इस समझौते को मूर्त रूप देने में डॉ.नितिका गुप्ता,असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान और डॉ.पूनमशर्मा,एसोसिएट प्रोफेसर बायोटेक्नोलॉजी,सूचना व तकनीकी विश्वविद्यालय,वाकनाघाट ने कॉर्डिनेटर की अहम भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *