
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि नंगल-ऊना-तलवाड़ा रेलवे लाइन पिछले 50 वर्षों से हांफ रही थी और पूरी नहीं हो रही थी,वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 9 वर्षों में पूरा कर दिखाया है।अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत अम्ब अंदौरा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने जिला ऊना की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि पीएम ने न केवल दौलतपुर चौक तक रेलवे लाइन पहुंचाई,बल्कि इसका इलैक्ट्रीफिकेशन भी करवा दिया।अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज समय यह है कि ट्रेन के कोच विदेश से नहीं मंगवाए जाते, बल्कि इन्हें भारत में ही बनाया जा रहा है और विदेशों को निर्यात भी किया जा रहा है। एक समय था कि दुनिया भर से ट्रेन के कोच आते थे।आधुनिक ट्रेनें जैसे मैट्रो ट्रेन के डिब्बे विदेश से आते थे।इस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इन कोच को भारत में बनाएंगे।अब हिंदोस्तान ट्रेन के कोच भी बनाता है और दुनिया को देने का काम भी भारत की कंपनियां कर रही हैं।
