SP Chamba अभिषेक यादव ने बताया कि युवक की हत्या मामले में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।उन्होंने कहा कि 9 जून को मनोहर का शव बरामद हुआ था।पुलिस ने फोरैंसिक की टीम को मौके पर बुलाया और जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद आईपीसी 302 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली थी।इसके बाद शबीर को गिरफ्तार किया गया।वहीं 2 नाबालिग को हिरासत में लिया था।मंगलवार को मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।ये दोनों लड़की के चाचा-चाची हैं,जिनसे पुलिस की पूछताछ जारी है।इस मामले में कोई और संलिप्त पाया जाता है तो उसे भी हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।एसपी ने कहा कि मामले की जांच के लिए डीएसपी सलूणी की अध्यक्षता में एसआईटी भी गठित की गई है।यह टीम पूरे मामले की जांच करेगी।एसपी ने बताया कि युवक व नाबालिग लड़की के बीच प्रेम संबंध थे।इससे मृतक युवक व परिजनों में विवाद चल रहा था।उन्होंने कहा कि अब तक जिला में स्थिति सामान्य है।उन्होंने जिला वासियों से अपील की है कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *