
Himachal weather:प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आज से बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है।16 जून तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना है।पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में दोबारा मौसम बदलने का पूर्वानुमान है।मंगलवार को राजधानी शिमला में दिन भर धूप खिली लेकिन देर शाम मौसम ने एका एक करवट बदली और आसमान से बारिश की बौछार शुरु हो गई।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 जून तक अधिकांश क्षेत्रों में बादल बरसने की संभावना जताई है।
