धर्मेन्द्र मेहता ने एकल प्रतियोगिता में मारी बाज़ी।

Rajiv Gandhi राजकीय महाविद्यालय,चौड़ा मैदान, शिमला की एलुमनी एसोसिएशन द्वारा महाविद्यालय के पूर्व छात्रों तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकों के लिए 3-4 जून,2023 को आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट सम्पन्न हो गया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आये 37 प्रतिभागियों ने पांच वर्गों (पुरुष एकल, पुरूष युगल 35, पुरूष युगल 45$, मिश्रित युगल,तथा महिला एकल ओपन) में हुई प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया।टूर्नामेंट के समापन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्य,डॉ.अनुपम गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।उन्होंने टूर्नामेंट के विजयी रहे खिलाडियों को पुरस्कार प्रदान करने के बाद अपने सम्बोधन में इस टूर्नामेंट के आयोजकों तथा प्रतिभागियों को इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर बधाई दी।उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों का महाविद्यालय के साथ भावात्मक सम्बंध होता है और किसी भी महाविद्यालय के प्रचार प्रसार एवं विस्तार में पूर्व छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।इससे पहले इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में,पुरुष एकल वर्ग में डॉ.धर्मेंद्र मेहता ने मुनीत लखनपाल को,35-45आयुवर्ग के पुरुष युगल वर्ग में कृष्ण कुमार नेगी और नीरज शांडिल की जोड़ी ने धर्मेंद्र मेहता और मुनीत लखनपाल की जोड़ी को तथा 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के पुरुष युगल वर्ग में पीडी कौशल और दीपक गुप्ता की जोड़ी ने सुधीर जस्वाल और यश पॉल ठाकुर की जोड़ी को हराकर जीत हासिल की।वहीँ मिश्रित युगल मुकाबलों के मुकाबले में कामिनी शांडिल और हेमंत शर्मा की जोड़ी ने विदुषी और अनुपम की जोड़ी को तथा महिला एकल मुकाबले में कामिनी शांडिल ने विदुषी को हराया।वहीँ पुरुष एकल मुकाबलों में डॉ पीडी कौशल ने तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में कृष्ण कुमार नेगी को हराकर जीत हासिल की।इस अवसर पर कोटशेरा एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर,डॉ.राज कुमार, डॉ.हिमांशु परमार, डॉ.कामिनी शांडिल,बैडमिंटन कोच सनी पापटा विशिष्ट अतिथि के रूप मेंउपस्थित थे।टूर्नामेंट में महाविद्यालय के प्राध्यापकों डॉ पंकज बसोटिया,डॉ गोपाल संघाइक,दिनेश शर्मा,जितेंदर ठाकुर भी मौजूद रहे।

एसोसिएशन के सचिव डॉ.पी.एल.वर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव में महाविद्यालय प्रशासन,एलुमनी एसोसिएशन की कार्यकारिणी व सदस्य तथा विभिन्न महाविद्यालय से आए प्रतिभागियों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
