इस्तीफे की चर्चा के बीच शुगर का स्तर कम होने से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप नई दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।उनका आईसीयू में उपचार चल रहा है।कश्यप गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में मिले।सूत्रों के अनुसार कार्यकाल पूरा होने पर उन्होंने नड्डा से पदभार मुक्त करने का आग्रह किया है।दिन भर कश्यप के इस्तीफा देने की सोशल मीडिया पर चर्चा रही।हालांकि इस बारे में अभी स्थिती स्पष्ट नहीं है।
