Kullu:महिला मण्डल गंछवा ने महिला भवन गंछवा में धूमधाम से हिमाचल का 75वाँ स्थापना दिवसमनाया।इस कार्यक्रम में दलाश ज़ोन के कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास कुमार बतौर मुख्यतिथि और इनके साथ,वन विभाग से सेवानिवृत सेसराम,पूर्व में रहे वार्ड सदस्य मानदास,आशा वर्कर मंजु देवी तथा आंगनवाड़ी सहायिका कांता भारती मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में महिला मण्डल गंछवा के साथ साथ महिला मण्डल सनेथा की महिलाओं ने भी भाग लिया।कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्यातिथि विकास कुमार ने झंडा फ़हराकर तथा दीप प्रज्वलित कर के कार्यक्रम की शुरुआत की।महिला मण्डल की महिलाओं तथा गाँव के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।महिला मण्डल ने मुख्यतिथि के समक्ष अपनी कुछ माँग रखी जिसमें उन्होंने बताया कि महिला मण्डल भवन होने के बावजूद भी महिलाएँ उस भवन का लाभ नहीं उठा पा रही है क्यूँकि उस भवन में इस समय आंगनवाड़ी की कक्षाएँ चल रही है।

महिलाओं ने माँग रखी कि आंगनवाड़ी के लिये किसी और भवन का निर्माण किया जाए ताकि महिला भवन महिला मण्डल के काम आ सके।मुख्यतिथि ने कहा कि महिलाओं की इस माँग को वो आगे सरकार के पास रखेंगे ताकि महिलों को उस भवन का लाभ मिल पाए,इसके साथ साथ उन्होंने हिमाचल के इतिहास पर प्रकाश डाला तथा कहा कि हमें पूरे गाँव को साथ लेकर चलना चाहिए तथा एक दूसरे की हर काम में सहायता करनी चाहिये।

अंत में मुख्यतिथि ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये 5100 की सहयोग राशि प्रदान की।इस कार्यक्रम में महिला मण्डल गंछवा की प्रधान हीरा देवी,सचिव गीता भारती,कार्यकारी सदस्य शारदा भारती,पूनम कुंद्रा,पुष्पा,सुनीता आदि मौजूद रहे।इस कार्यक्रम में मंच संचालक की भूमिका गीता भारती ने,स्वागत में शीला प्रसाद ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा अंत में शारदा भारती ने सभी अतिथियों तथा सभी गाँववसियों का इस कार्यक्रम में आने के लिये धन्यवाद किया।
