
Shimla:क्रीसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिमाचल विधान सभा के बजट सत्र की कार्यप्रणाली को देखा और समझा,इस दौरान स्कूली बच्चों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से विधान सभा परिसर में मुलाकात की।

स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा और मजबूत लोकतन्त्र है।

क्रीसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल डॉ-सुभाष शर्मा और स्कूल स्टाफ की टीम को भी विधान सभा अध्यक्ष से रू ब रू होने का मौका मिला,गौरतलब है कि बच्चों को बेहतरीन और गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के साथ साथ उनके चहुमुखी विकास के लिए स्कूल प्रबंधन समय समय पर कई ऐसे कार्यक्रम और शैक्षणिक भ्रमण करवाता रहता है जो विद्यार्थियों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए महत्वपूर्ण कड़ी साबित होते है।

ये भ्रमण विद्यार्थियों को अपने और दूसरों के अनुभव से सीखने का एक अच्छा अवसर देते हैं।जब विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर जाते हैं तो वे अपनी आँखों से प्रत्यक्ष रूप में देखकर किसी भी विषयवस्तु का वर्णन करने में सक्षम हो जाते हैं।

स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सदन ही एक ऐसा सर्वोत्तम स्थान है जहां चुने हुए प्रतिनिधि जनहित से जुड़े मुद्दों को उठा सकते है और उनका समाधान भी सम्भव हो पाता है।इस अवसर पर पठानिया ने छात्र-छात्राओं से लोकतांत्रिक प्रणाली को गहनता से अध्ययन करने का आग्रह किया।उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनायें दी और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

