Himachal Pradesh में लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं,एक बार फिर सोमवार से दो दिनों का यैलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।रविवार मध्यरात्रि से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आगामी 2 दिनों तक राज्य में मौसम खराब रहेगा।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ ईरान व पड़ोस और पश्चिम राजस्थान व आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है,जिससे सोमवार को राज्य के मैदानी, निचली,मध्यम पहाड़ियों पर गर्जन व ओलावृष्टि की संभावनाओं के साथ फसलों व फलों को नुक्सान पहुंच सकता है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरिंद्र पाल ने कहा कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दो दिन यैलो अलर्ट रहेगा,इसलिए संबंधित विभागों द्वारा जारी सलाह व दिशा-निर्देशों का लोग पालन करें और सुरक्षा के पर्याप्त उपाय करें। फसलों पर ओलारोधी जालियों का प्रयोग करें,जहां संभव हो वहां एंटी हेलगन लगाएं।
