
वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपना एक और फैसला पलट दिया है।अब बंद किए गए रेंज स्तर के दो साइबर थाने फिर से खोल दिए हैं।मंडी और कांगड़ा में पुलिस रेंज स्तर के दो थाने पिछले ही वर्ष तत्कालीन जयराम सरकार ने खोले थे। राज्य सरकार ने तब दो नए साइबर थानों के लिए 26 पद सृजित किए थे। इनमें 1-1 पद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,2-2 इंस्पेक्टर,3-3 हैड कांस्टेबल और 7-7 पद कांस्टेबल के थे लेकिन सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार ने इन दोनों क्रियाशील थानों को डिनोटिफाई कर दिया था। कांग्रेस सरकार ने 600 से अधिक संस्थानों को जल्दबाजी में बंद कर दिया था लेकिन इनमें से दो थाने नए सिरे से नोटिफाई कर दिए हैं।इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
