उमंग फाउंडेशन के पौधरोपण कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने केंथ और जड़ेंथ के फलदार वृक्ष लगा कर कार्यक्रम का शुभआरम्भ किया,यह कार्यक्रम शिमला के साथ लगते क्षेत्र मुंगर गावं में आयोजित किया गया,उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद योगाचार्य ने बताया की उमंग फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष सर्दी और बरसात में सदाबहार और फलदार वृक्ष लगाए जाते है।कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा की वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वर्मिंग के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा कि इन फलदार वृक्षों से पंछीयों व जंगली जानवरों के लिए भी आहार उपलब्ध होगा,उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से हर साल दो वृक्ष लगाने का आह्वाहन किया।कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के साथ ग्राम पंचायत चैड़ी के प्रधान भुवनेश्वर शर्मा,वन परिक्षेत्र मशोबरा के वन परिक्षेत्राधिकारी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों व अधिकारी भी मौजूद रहे,उमंग फाउंडेशन के सदस्यों में प्रेम ठाकुर,मदन शर्मा,सूर्यांश शर्मा ने विशेष सहयोग किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *