भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक जिला कार्यालय ऊना में प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में हुई।इसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,पूर्व मुख्यमंत्री प्रो.प्रेम कुमार धूमल,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पार्टी प्रभारी अविनाश राय खन्ना,सहप्रभारी संजय टंडन,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती,डाॅ.राजीव बिंदल,राजीव सहजल,त्रिलोक जम्वाल,राकेश जम्वाल,त्रिलोक कपूर व संगठन महामंत्री पवन राणा मौजूद रहे।कोर कमेटी ने प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक मसलों पर विचार-विमर्श किया।बैठक से पहले नेता प्रतिपक्ष व पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी की कार्यसमिति में प्रदेश सरकार द्वारा जनता के साथ की गई वायदा खिलाफी पर जरूर चर्चा होगी।इसके अतिरिक्त पार्टी संगठन के मामलों पर भी चर्चा होगी। संगठन के जो भी विषय आएंगे उन पर मंत्रणा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *