
बीते दिनों चंडीगढ़ में आयोजित किए गए पॉलीवुड अवार्ड नाइट में सनी राजपूत को बेस्ट डायरेक्टर ऑफ हिमाचल प्रदेश के अवार्ड से नवाजा गया,इससे पहले सनी राजपूत ने मुंबई में कई जानी-मानी बड़ी कंपनियां जैसे एम एक्स प्लेयर,जी म्यूजिक पर काम किया है,हिमाचल प्रदेश के लिए भी कई खूबसूरत सुपरहिट गाने दिए,हाल ही में इनका जी म्यूजिक पर एक प्रोजेक्ट आया था,जिसमें लीड पर सुंदर नगर के रहने वाले यूथ आईकॉन आफ हिमाचल प्रदेश मिस्टर अमित भाटिया थे।

मीडिया से मुखातिब होते हुए सनी राजपूत ने कहा कि आने वाले समय में हिमाचल के कलाकारों के लिए कुछ ऐसा प्रोजेक्ट लेकर आएंगे, जिससे हिमाचली कलाकारों को बड़े पर्दे पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा,इससे पहले भी बेस्ट एक्टर का अवार्ड अपने नाम कर चुके सनी राजपूत ने मुंबई में अपने ज्यादा प्रोजेक्ट किए हैं और अब हिमाचल में भी शुरुआत हो चुकी है,सनी राजपूत ने बताया कि उनके प्रिय मित्र अमित भाटिया को यूथ आईकॉन ओं हिमाचल प्रदेश का अवार्ड मिला उसी के साथ एसी भारद्वाज को बैटिंग करो हिमाचल प्रदेश का अवार्ड मिला उसी के साथ हर्ष कँवर योगी को यंगेस्ट एंट्रेंप्रेनेर ऑफ़ हिमाचल मिला,मिस्टर शरिक बेस्ट डांसर ऑफ हिमाचल प्रदेश,शिवा बेस्ट मॉडल ऑफ हिमाचल प्रदेश का अवार्ड मिला।

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन से संबंध रखने वाले सनी राजपूत ने अपनी इस सफलता का श्रय अपने परिजनों विशेषकर अपने माता पिता को दिया है।
