केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण,युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने परिवार सहित भोरंज विधानसभा क्षेत्र के समीरपुर बूथ पर जाकर मतदान किया।उनके अलावा निवर्तमान विधायकों नरेंद्र ठाकुर,कमलेश कुमारी, सुखविंद्र सिंह,इंद्रदत्त लखनपाल और राजेंद्र सिंह राणा ने भी परिवार सहित अपने-अपने मतदान केंद्रों पर वोट डाले।इनके अलावा सभी प्रत्याशियों हमीरपुर से निर्दलीय आशीष शर्मा,कांग्रेस प्रत्याशी डा.पुष्पेंद्र वर्मा,माकपा के डा.कश्मीर सिंह ठाकुर,बड़सर से भाजपा की माया शर्मा,निर्दलीय संजीव शर्मा,नादौन से विजय अग्निहोत्री,शैंकी ठुकराल,भोरंज से,भाजपा प्रत्याशी डा.अनिल धीमान,कांग्रेस के सुरेश कुमार,आजाद उम्मीदवार पवन कुमार,सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह राणा सहित सभी 32 प्रत्याशियों ने अपने-अपने परिवार सहित मतदान किया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देवश्वेता बनिक ने भी अणु के बिजली बोर्ड विश्राम गृह में स्थापित मतदान केंद्र पर मतदान किया।जिले भर के मतदान केंद्रों पर कई वयोवृद्ध मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे।जिला निर्वाचन अधिकारी देवश्वेता बनिक ने सराहकड़ बूथ पर 103 वर्षीय महिला मतदाता और अन्य वयोवृद्ध मतदाताओं का अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *