स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरण नेगी ने बुधवार को अपने घर कल्पा से पहली बार बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया।इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी को टोपी व मफलर भेंट कर सम्मानित किया गया।देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी ने पिछले दिनों बूथ पर जाकर ही मतदान करने को कहा था,लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण बुधवार को उन्होंने घर पर ही अपना मतदान किया।वर्ष 1951 के बाद श्याम सरण नेगी द्वारा लोकसभा,विधानसभा व पंचायती राज चुनावों में अपना मत का प्रयोग किया है।इस अवसर पर श्याम सरण नेगी ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व होता है।हम सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए ताकि देश का लोकतंत्र मजबूत हो सके तथा हर चुनाव को एक धर्म मानना चाहिए क्योंकि धर्म से ही अच्छे आदमी को आगे भेजा जाना चाहिए।
इस अवसर पर उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि श्याम सरण नेगी न केवल किन्नौर व हिमाचल बल्कि देश के आईकन हैं और देश को इन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि श्याम सरण नेगी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।106 वर्ष की आयु होने के बाद भी मतदान करने के प्रति इनका जज्बा इस बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण में एक-एक मत की कितनी महत्ता है।इस अवसर पर तहसीलदार कल्पा कंचन देवी,तहसीलदार निचार चंद्र मोहन ठाकुर व तहसीलदार मूरंग विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी व गण्यमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *